बच्चों को संस्कारवान शिक्षा दे रही सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल

श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल श्रीनगर में रविवार को स्व. बृजनंदन डंगवाल स्मृति छात्रवृत्ति वितरण एवं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा वर्ष 2024 और 2025 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही 10 छात्र-छात्राओं को स्व. बृजनंदन डंगवाल स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महापौर आरती भंडारी ने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दे रहें है। जिसको समाज की नितांत जरूरत है। इस दौरान उन्होने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही 10 छात्र-छात्राओं को स्व. बृजनंदन डंगवाल स्मृति छात्रवृत्ति कि। छात्रवृत्ति के तौर पर प्रत्येक छात्र को 5 हजार रुपये के चेक वितरित किए गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता करती हुई विद्यालय की सह-प्रबंधक आश फरासी ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश चंद्र मैठाणी, विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष किशोर सिंह सजवाण सहित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *