राम मंदिर स्थापना दिवस पर राज प्लाजा के व्यापारियों नं बांटा प्रसाद

देहरादून। राम मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर राज प्लाजा एसोसिएशन की और से राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राम दरबार की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं को फल, छोले और हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों भारतीयों की आस्था का प्रतीक है और यह हमें सत्य, मर्यादा व सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक नारंग, नंद किशोर, नवीन कटारिया, रोहित, माधव, बलबीर सिंह व एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *