उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले

देहरादून। धामी सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबादल किया है। 18 आईएएस और 11 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम से आवास विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। वहीं सचिव शैलेश बगौली से पेयजल विभाग हटाया गया है। सरकार ने सचिन कुर्वे को स्वास्थ्य विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा दिलीप जावलकर से निदेशक ऑडिट का प्रभार वापस ले लिया गया है। सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम से सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई है।

 

इसके तहत , स्वास्थ्य, पेयजल, आवास, सहकारिता, आयुष, नियोजन जैसे अहम विभागों के सचिव बदले गए हैं। वहीं, हाल ही में पदोन्नत होकर सचिव बनने वाले अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल को शासन की कार्यप्रणाली को और अधिक असरदार बनाने और विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

आईएएस डॉ आर राजेश कुमार से स्वास्थ्य विभाग हटाकर उन्हें आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। दीपेंद्र चौधरी से सचिवालय प्रशासन के साथ-साथ आयुष विभाग भी वापस ले लिया गया है।आईएएस विनोद कुमार सुमन से सचिव सामान्य प्रशासन और परियोजना निदेशक यूडीआरपी का दायित्व हटाया गया है। रणवीर सिंह चौहान से आयुक्त खाद्य और राज्य संपत्ति की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें सचिवालय प्रशासन सौंपा गया है।

 

डॉ अहमद इकबाल को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रंजना राजगुरु को आयुष विभाग का प्रभार सौंपा गया है। आनंद स्वरूप को खाद्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है। देव कृष्ण तिवारी को नियोजन सचिव बनाया गया है। उमेश नारायण पांडे को पुनर्गठन और भाषा विभाग का दायित्व सौंपा गया है। राजेंद्र कुमार को सचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है। डॉ विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव निर्वाचन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।अनामिका को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। प्रवीण कुमार को अपर निदेशक शहरी विकास बनाया गया है। वहीं वित्त सेवा के अधिकारी मनमोहन मनाली को निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *