देहरादून। राज्य कार्यालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सभागार, खण्ड विकास कार्यालय, सहसपुर आयोजित सभागार, खण्ड विकास कार्यालय, सहसपुर, देहरादून में ग्रामोद्योग विकास योजना- ग्राामेद्योग समन्वय के अर्न्तगत आयोजित जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्दन प्रसाद, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड देहरादून द्वारा की गयी। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार, सह0 निदेशक-II (ग्रामो0) द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे सभी आंगतुको का स्वागत करने के उपरान्त ग्रामोद्योग विकास योजना के सभी वटीकल्स एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि इन योजनाओं के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्रों के आर्टीजनों युवाओं एवं समूहों को आच्छदित करने के लिये यह योजना सचालित की जा रही है, जिसमें प्रमुख्ता से कुम्हार शक्तिकरण कार्यक्रम, सिलाई मशीन आपरेटर, इलैक्ट्रिकल रिपेयरिग, मोबाईल रिपैरियग, पेपर पत्ता पलेट, एवं दोना मैकिग, फल एवं सब्जी प्रशोधन एवं मधुमक्खी पालन (हनी मिशिन कार्यक्रम ) आदि वर्टीकल्स में प्रशिक्षण प्रदान कराते हुए मशीनरी एवं टूल किट 80 प्रतिशत समान्य जाति के लाभार्थियों 90 प्रतिशत अनुसुचितजाति एवं जनजाति के लाभार्थियों तथा 100 प्रतिशत बी.पी.एल. श्रेणी के लाभार्थियों को अनुदान पर उपलब्ध कराये जाते है
दर्शन सिह, सह. निदेशक -II ((ग्रामो0) द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम कि सेवा क्षेत्र के उद्योगो में 20 लाख तक तथा विनिर्माण क्षेत्र के उद्योगो के लिये 50 लाख तक का बैंक के माध्यम से ऋण लेकर उद्यम लगाया जा सकता है, जिसमें आवेदक का अंशदान परियोजना राशि का 5 से 10 प्रतिशत तथा परियोजना राशि का 15 से 35 प्रतिशत मार्जिन मनी (अनुदान राशि) प्रदान की जाती है। इस योजना के अन्तर्गत वेबसाईट www.kviconline.gov.in में आवेदन किया जा सकता है। साथ ही पीएमईजीपी योजना के अन्तर्गत इकाईयों के विस्तार हेतु द्वितीय ऋण लेने का प्रावधान भी है, जिसमें सेवा उद्योग के लिए 25.00 लाख एवं विनिर्माण क्षेत्र के लिए 1.00 करोड तक का ऋण बैंक के माध्यम से लिया जा सकता है। माधोसिह, डी.आई.ओ., उद्योग निदेशालय, पटेल नगर देहरादून द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं महेश प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक, पंजाब नैशनल बैंक सहसपुर, बैंक द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ बैंको से योजनाओं के अन्तर्गत ऋण लेने सम्बन्धित प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई। उपरोक्त कार्यक्रम में लगभग 110 लाभार्थियों/सहभागियों स्टाफ, ग्रामीणों, महिलाओं व व्यापारियों ने विकासखण्ड सहसपुर एवं 58 सहभागियों द्वारा विकासखण्ड कार्यालय विकासनगर में प्रतिभाग किया गया। शंकर सिह, सहायक प्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, देहरादून, संगीता मोर्या बी.एम.एम., राष्ट्रीय आजीविका मिशन सहसपुर ब्लाक, राजेन्द्र सिह कुवँर, वरिष्ठ सहायक एवं इन्द्र सिह चौहान, ए.सी. एनआरएलएम सहसपुर, ने कार्यक्रम के आयोजन में प्रतिभाग किया। नन्दन प्रसाद, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल पानी देहरादून द्वारा अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में सभागार में उपस्थित सभी सहभागियों को खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा स्वरोजगार हेतु जिन योजनाओं की यहां पर जानकारी दी गई है, उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आहवान किया गया। साथ ही साथ ही खादी और ग्रामोद्योग आयोग का सभागार, खण्ड विकास कार्यालय, सहसपुर, देहरादून में जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया
