श्रीनगर। रोटरी क्लब अलकनंदा वैली श्रीनगर के तत्वावधान में रविवार को स्व. विमला जुगरान स्मृति में स्कूली बालक एवं बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर निगम की महापौर आरती भंडारी ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागी खिलाडियों को खेल को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच राइंका धद्दी घंडियाल और सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्या मंदिर श्रीकोट ने 16 ओवरों में 94 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पिछा करने उतरी धद्दी घंडियाल की टीमने 10 विकेट खोकर 69 रन ही बना पाया। श्रीकोट की टीम ने 26 रनों से जीत दर्ज कि। मैंच में पवन ने 4 विकेट अपने नाम किया। इस मौके पर रोटरी क्लब अलकनंदा वैली के खेल प्रभारी प्रदीप मल्ल, खेल प्रभारी कृपाल सिंह पटवाल, अध्यक्ष डा. सुनील बिजल्वाण, सचिव नवल किशोर जोशी सहित व्यापार संघ श्रीनगर के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद असवाल, हरविंद्र लक्की, लखपत सिंह भंडारी सहित आदि मौजूद थे।
