देहरादून। अपनी मांगों को लेकर हजारों अधिवक्ताओं का 25वें दिन मौन धारण हुआ बीच अधिवक्ताओं ने 1 मिनट के मोहन धारण के बाद सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त किया।अधिवक्ता आए दिन सड़कों पर उतर जाते हैं और सरकार उसे तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते वकीलों में अब सरकार के प्रति रोष उत्पन्न होने लगा है। बार एसोसिएशन देहरादून ने सिविल कैम्पस पुराने जना न्यायालय परिसर, हरिद्वार रोड पर प्रस्तावित चेंबर निर्माण परियोजना के विरोध में एक अभूतपूर्व और ज़ोरदार धरना-प्रदर्शन जारी है। सीनियर अधिवक्ता रजिया बेग ने सरकार पर जन-विरोधी नीतियों और अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए “सीधा हमला” किया है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल के नेतृत्व हरिद्वार रोड पर यातायात ठप, सरकारी नीतियों पर तीखा प्रहार किया। बार एसोसिएशन ने इस फैसले को “अदूरदर्शी सरकारी नीति” का परिणाम बताया, जो विकास के नाम पर जन-सुविधाओं की अनदेखी कर रही है। अधिवक्ता गगनदीप थापर ने सवाल उठाया कि क्या सरकार ने अधिवक्ताओं के लिए वैकल्पिक और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराए बिना, यह एकतरफा फैसला लेकर अधिवक्ताओं के हितों को दरकिनार नहीं किया है।इस विशाल प्रदर्शन का नेतृत्व बार एसोसिएशन देहरादून के शीर्ष पदाधिकारियों ने किया, जिसमें हजारों की संख्या में अधिवक्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया। इस प्रदर्शन को बार काउंसिल के चेयरमैन और विधायक जैसे गणमान्य व्यक्तियों का भी पूर्ण समर्थन मिला।
