राजकीय शिक्षक संघ जनपद चमोली के द्विवार्षिक अधिवेशन का चुनाव पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज गौचर में सम्पन्न हुआ।

चमोली।  राजकीय शिक्षक संघ जनपद चमोली के द्विवार्षिक अधिवेशन का चुनाव दिनांक 27 व 28 नवम्बर 2025 को पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज गौचर में सम्पन्न हुआ। दिनांक 28 नवम्बर को जनपद के कुल 1499 शिक्षक शिक्षिका मतदाताओं में से 1143 मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया। परिणाम इस प्रकार रहा – अध्यक्ष पद -प्रकाश चौहान  प्रकाश चौहान को कुल मत 876 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गजेन्द्र सिंह बिष्ट को 247 मत तथा डॉ नरेन्द्र गडिया को 20 मत प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पुरुष – दिनेश कुनियाल 852 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी मोहन सिंह नेगी को 275 मत प्राप्त हुए।  उपाध्यक्ष पद पर 16 मत रद्द हुए। उपाध्यक्ष महिला – मीनाक्षी सती 574 मतो के साथ विजयी घोषित हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी सीमा पुण्डीर को 556 मत प्राप्त हुए महिला उपाध्यक्ष पद पर 13 मत रद्द हुए। जिला मंत्री – बीरेंद्र सिंह नेगी संयुक्त मंत्री पुरुष – संतोष बिष्ट (निर्विरोध) संयुक्त मंत्री महिला – शर्मिला डिमरी (निर्विरोध) संगठन मंत्री पुरुष – बलवंतसिंह बिष्ट (निर्विरोध) संगठन मंत्री महिला – गौतम कल्पना बेन(निर्विरोध) आय व्यय निरीक्षक – पार सिंह बिष्ट (निर्विरोध) निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सिमली  देवदत्त शर्मा द्वारा सभी विजयी प्रत्याशियों को विजय प्रमाण पत्र दिये गये तथा निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह भण्डारी द्वारा सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई।

अधिवेशन सम्पादन करने में संयोजक प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज गौचर  शिशुपाल सिंह नेगी व उनका समस्त विद्यालय स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्वाचन कर्मचारियों के रूप में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कर्णप्रयाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मैठाणी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी  देवेन्द्र सिंह पंवार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शंकरमणि कैंथोला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश राणा,कनिष्ठ सहायक विद्याशंकर आगरी ,बरिष्ट सहायक ऋषिकांत प्रभा,प्रधान सहायक प्रकाश रावत, गम्भीर सिंह असवाल प्रवक्ता, खड़क सिंह बिष्ट प्रवक्ता सभी विकासखण्डो के ब्लाक अध्यक्ष व ब्लाक मंत्री, पदाधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *