
गौचर। 73 वें गौचर मेले का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।अपने सम्बोधन में केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया साथ ही सरकार पर्यटन,होम स्टे,फिल्म सिटी, हवाई सेवाओं, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ स्वरोजगार देने की बात कही।


जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने नगर क्षेत्र के अराध्य भूमियाल देवता की विधिवत पूजा अर्चना के साथ नगर के सभी शिक्षण संस्थाओं छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली कर मेला मैदान में मार्च पास कर जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर सलामी ली।


नगर क्षेत्र गौचर में विकास के लिए पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी मांग पत्र सौंपा और स्वीकृत करने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया। साथ ही क्षेत्रीय विधायक ने भी अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया।

नगर क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने स्टेडियम, हवाई सेवाओं का विस्तार, साकेत नगर से रधुनाथ मंदिर से होकर चट्टवापीपल तक सड़क मार्ग का निर्माण कार्य किए जाने की धोषणा की है।


इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, विधायक रूद्रप्रयाग भरत चौधरी, विधायक थराली भूपाल राम जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली दौलत बिष्ट, प्रमुख कर्ण प्रयाग दीपिका मैखुरी जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, बलवीर धुनियाल,रमेश गडिया पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी,जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी और जिला प्रशासन के आलाधिकारी मौजूद थे।


