टिहरी। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत नैनबाग मंडल भाजपा ने केम्पटी क्षेत्र में शनिवार को विशाल रक्तदान सिविर आयोजित किया। इस सिविर में कुल 60 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो स्वास्थ्य सेवा और समाज कल्याण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।
मंडल अध्यक्ष नरेश पंवार ने रक्तदान देने वाले सभी दाताओं का तहेदिल से आभार व्यक्त किया और उनके साहस व समाज सेवा की भावना की सराहना की कार्यक्रम के सफल आयोजन में मण्डल उपाध्यक्ष अनूप थपलियाल और कमल रावत का विशेष योगदान रहा, जिन्हें उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बधाई दी गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए समाज में रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। रक्तदान सिविर में स्थानीय जनता ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता दिखाई।
