जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

गोपेश्वर।   जनपद चमोली में शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष  दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष  लक्ष्मण सिंह सहित नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सर्वप्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह एवं सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ढाक वार्ड से  आयुषी , उर्गम से  रमा देवी,सैजी से  संतोषी ,  देवर खड़ोरा जय प्रकाश  ,पिलंग से  बिपिन फरस्वाण , सलना वार्ड  दिव्या भारती , थालाबैंड से  वीरेन्द्र सिंह, जाख वार्ड से  रेखा देवी, सिमली से  विक्रम सिंह ,  थिरपाक से  सरोजनी देवी,  भल्सो से  बिसम्बरी देबी,मालसी से  कामेश्वरी देवी,कोठा  सुरेश कुमार, बछुवावाण से अनीता रावत ,  कोठली से  साक्षी नेगी ,  छेकूड़ा से  सुन्दर सिंह नेगी , विनायक वार्ड  प्रदीप बुटोली,सुना से हरीश राम, चौंडा से  कला देवी, हाटकल्याणी से  उर्मिला बिष्ट ,सवाड़ से  बलवीर राम  तथा भेंटी वार्ड से  महेन्द्र सिंह  ने भी शपथ ली।
जिला पंचायत सभागार में हुए इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह ने जनपद के विकास और जनहित कार्यों को गति प्रदान करने के लिए नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के संकल्प को मजबूत किया। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *