श्रीनगर में आरवीएनएल की टीम ने किया प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

टेक्निकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को मिलेगा मुआवजा
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्रांतर्गत घसियामहादेव टीचर्स कॉलोनी में बुधवार को हुए भीषण भू-धंसाव एवं भूस्खलन से 15 से अधिक परिवार प्रभावित हुए है। भूधसाव से हुई मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने इसकी सूचना गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत को दी। भूधसाव की सूचना पर सासंद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आरवीएनएल के अधिकारियों से प्रभावित स्थान का निरीक्षण करने के निर्देश दिए
गुरुवार को ऋषिकेश से आरवीएनएल की संयुक्त ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। जांच टीम में आरवीएनएल के महाप्रबंधक  पामीर अरोड़ा, अपर महाप्रबंधक एवं भू-वैज्ञानिक विशेषज्ञ विजय डंगवाल, हुसैन कैराग़ोन, जियो-टेक्निकल इंजीनियर अहमद, टनल फोरमेन अली रैज सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। आरवीएनएल के अपर महाप्रबंधक एवं भू-वैज्ञानिक विशेषज्ञ विजय डंगवाल ने कहा कि आरवीएनएल की टैक्नीकल टीम क्षेत्र का प्रभावित क्षेत्र का निष्पक्षता के साथ सर्वे करेगी।
 आरवीएनएल के टनल निर्माण से आवासीय बस्तियों को नुकसान पहुंचा है तो उसकी पूरी भरपाई आरवीएनएल के द्वारा कि जायेगी। इस दौरान टीम ने आश्वासन दिया कि विभागीय रिपोर्ट एवं जिलाधिकारी की टेक्निकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को हर संभव मुआवजा दिलाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, महामंत्री शुभम प्रभाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा डॉ. सुधीर जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, पूर्व सभासद विभोर बहुगुणा, जितेंद्र धीरवाण, संजय गुप्ता, पंकज रावत सहित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *