ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन में

डीएम जनदर्शन; शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार,  कांउसिलिंग, विधिक सहायता, वकील, एक्शन,

देहरादून :  जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन में आज 85 शिकायत प्राप्त हुई,जिनमें अधिकतर शिकायत आपसी विवाद, भूमि, कब्जा अतिक्रमण सहित पुलिस, एमडीडीए, नगर निगम, सिंचाई, जल संस्थान आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई।

परीक्षा केन्द्र त्यूनी बनाए जाने के लिए डिप्टी कमिश्नर लखनऊ को डीएम ने किया निर्देशित

तहसील त्यूनी निवासी बंसत शर्मा ने अपनी शिकायत में बातया कि नवोदय विद्यालय एन्टरेंस एक्साम हेतु  सेंटर चकराता में है जबकि बच्चों को त्यूनी से चकराता आना पड़ता है पिछली बार जिला प्रशासन ने वाहन की व्यवस्था कराई थी तथा 27 बच्चों का चयन हुआ था। उन्होंने डीएम से बच्चों के परिवहन की व्यवस्था करने के साथ ही सेन्टर को त्यूनी में बनाये जाने का अनुरोध किया जिस पर डीएम ने बच्चों के परिवहन के लिए पिछली बार की तरह जिला योजना से मौके पर ही फंड की स्वीकृति दी तथा त्यूनी एन्टरेंस एक्साम सेन्टर के लिए  डिप्टी कमिश्नर नवोदय विद्यालय लखनऊ के लिए उनकी ओर से पत्र तैयार करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए।

देवी लाल को विधिक सलाह; निशुल्क वकील

जनता दर्शन में परिजनों द्वारा प्रताड़ित शोभा देवी ने जिलाधिकारी को अपनी व्यवस्था सुनाई कि पुत्र वधुओं द्वारा उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा है तथा थाने में जाकर झूठी शिकायत की जा रही है पुलिस थाने बुला रही है उन्होंने गुहार लगाई की उन्हें परेशान न किया जाए जिस पर डीएम ने सीओ सदर को निर्देश दिए कि दोनों पक्षों को बुलाकर कांउसिलिंग की जा जाए। समाल्टा निवासी देवी लाल ने उनके द्वारा सोलर प्लांट द्वारा उत्पादित विद्युत विद्युत वितरण खण्ड को दिया जा रहा है किन्तु विद्युत वितरण खण्ड द्वारा उनका मई माह से भुगतान नही किया जा रहा है, जिस पर देवी लाल को विधिक सलाह तथा निशुल्क वकील हेतु सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र प्रेषित किया गया।

 

परिजनों द्वारा प्रताड़ित बुजुर्ग शोभा; पुलिस को कांउसिलिंग के निर्देश

बुजुर्ग फरियादी ने डीएम से फरियाद लगाई की उनके बहनोई से मानसिक रूप से बीमार भाई को मानसिक बीमारी की हालत में ही डरा धमकाकर उनसे कथित वसीयत कराकर उनकी मृत्यु के बाद बेनिफिसरी बनवाई गइ। जिस  पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक देहरादून को सेशन कोर्ट के निर्देश के क्रम में पूर्व जाचं के निर्देश दिए।

उप नगर आयुक्त व सीओ सदर  को तत्काल  गेट ध्वस्तीकरण निर्देश

किशननगर निवासी प्रदीप ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिता गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, रास्ते पर पाईप लगा होने से एम्बुलेंस भीतर नही घुस पाती है पिता की अत्यधिक तबीयत खराब होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिस पर डीएम ने उप नगर आयुक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर को संयुक्त रूप से कार्यवाही के निर्देश दिए।

 डीएम ने तहसीलदार विकासनगर को निर्देश अगली सुनवाई से पूर्व हो जाए निराकरण

अपनी भूमि पर कब्जा दिलाने की शिकायत लेकर दूसरी बार पंहुचा फरियादी जिस पर जिलाधिकारी ने फरियादी के प्रकरण को सुना तथा तहसीलदार विकासनगर को निर्देशित किया कि अगली जनदर्शन से पहले इनकी समस्या का निराकरण कर आख्या प्रस्तुत करें।

हिलांस आउटलेट का बढता बाजार; आसपास की कैंटीन स्वामी पंहुचे किराया छूट लेने डीएम द्वार

कोरोनेशन के कैंटीन संचाल डीएम द्वार पंहुचे उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि अस्पताल परिसर में हिलांस कैन्टीन खुलने से उनकी विक्री कम हो गई है। तथा हिलांस कैंटीन का सभी खानपान सामग्री का विक्रय करती है। उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि उनका किराया में छूट प्रदान की जाए जिस पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को वार्ता करने के निर्देश दिए।

 


सालावाला निवासी बुजुर्ग ने अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोसी द्वारा सर्विस पाईप लाईन में छेड़छाड़ कर अवैधानिक जल का दोहन किया जा रहा है, जिससे अन्य लोगों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है।  उन्होंने जिलाधिकारी से इसका समाधान करने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता दक्षिण खण्ड को कार्यवाही कर अगले जनता दर्शन से पहले आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *