देहरादून। विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025 में उत्तराखंड के फायरफाइटर्स ने भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने पहली बार इस गेम्स में प्रतिभाग कर 9 पदक अपने नाम किये और भारत का नाम मैडल टैली में आगे किया।
बर्मिंघम, अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में पहली बार भाग ले रहे उत्तराखंड फायर सर्विस के जवानों ने अद्भुत साहस, सहनशक्ति और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए भारत और उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उत्तराखंड फायर एंड इमरजेंसी सेवा में गर्व और उत्सव का माहौल है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 70 से अधिक देशों के 8500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत की ओर से चार उत्तराखंड के अग्निशमन कर्मी टीम इंडिया का हिस्सा बने, और यह पहली बार था जब उत्तराखंड फायर सर्विस के फायरफाइटर्स ने इस वैश्विक खेल महाकुंभ में भागीदारी की। 04 फायर फायरटर्स में एक पुरूष तथा तीन महिला फायर फाइटर्स थी। टीम के कुल 09 पदकों में से 2- स्वर्ण पदक, 3-रजत पदक तथा 4-कांस्य पदक शामिल रहे। फायर सर्विस चालक दिनेश चंद्र भट्ट ने अल्टीमेट फायर फाइटर प्रतियोगिता में 1 रजत पदक तथा फायर फाइटिंग चैलेंज में 1 कांस्य पदक अर्जित किया।
