डोईवाला। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान देहरादून ने मोतीचूर हरिपुरकला आदर्श गांव में महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। ग्रामीण महिलाओं को जूट बैग और अन्य उत्पाद बनाने का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विकास में योगदान करना और महिलाओं को सशक्त बनाना है।
इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक ओपी पंवार, संस्थान के प्रतिनिधि जे आलम, गीतांजलि जख्मोला, ग्राम प्रधान मनोज शर्मा, मनोज जख्मोला, रीता, हेमा थापा व जमना देवी आदि मौजूद रहे।
PNB ने निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण दिया
