देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 08 और 09 दिसम्बर को एफआरआई, देहरादून में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर बुधवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए बनाये गये मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यक्रम आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों और सौन्दर्यीकरण के कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए बड़ी समिट है। अभी तक ढ़ाई लाख करोड़ से अधिक के करार हो चुके हैं। करारों की ग्राउडिंग के लिए तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश आने से स्थानीय लोगों के रोजगार में तेजी से वृद्धि होगी। राज्य में ऐसे करारों को शीर्ष प्राथमिकता दी जा रही है, जिनसे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भी राज्य सरकार निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगोली, सचिव एवं गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, सचिव विनोद कुमार सुमन, एडीजी ए.पी अंशुमन, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, एसएसपी देहरादून अजय कुमार एवं आयोजन के कार्यों में लगे अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
लखवाड़ परियोजना में तेजी लाने के निर्देश, साप्ताहिक लक्ष्यों के आधार पर होगी प्रगति की समीक्षा
- Naveen Badhani
- October 18, 2026
यूजेवीएनएल के एमडी अजय कुमार सिंह ने एलएंडटी को दिए कड़े निर्देश, डिजाइन एवं ड्रॉइंग […]
कूड़ा वाहन में चरस मिलने पर ठेकेदार का टेंडर निरस्त…
- India Today Team
- March 13, 2025
भीमताल: थाना पुलिस ने बीते दिनों नगर पालिका भीमताल के कूड़ा वाहन से अवैध चरस […]
एम्स में अल्मोड़ा बस दुर्घटना, घायलों के उपचार में नहीं लिया जाएगा कोई चार्ज…
- India Today Team
- November 5, 2024
देहरादून: अल्मोड़ा बस दुर्घटना में घायलों का एम्स में उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री के […]
