नई दिल्ली :सिप्ला लिमिटेड ने इजीलैक्स एल को लॉन्च किया है। कब्ज़ से राहत पाने के लिए ईज़ीलैक्स फ्रेंचाइजी के तहत यह उत्पाद कंपनी की मौजूदा रेंज में एक नया संकलन है। कंपनी के मौजूदा लैक्ज़ेटिव की मिल्क ऑफ मैगेशिया रेंज के नए उत्पाद इजीलैक्स एल वैरिएंट में प्रति 15 मिली में 10 ग्राम लैक्टुलोज़ है और यह इसका मुख्य तत्व है। यह मलत्याग में आसानी के लिए कोलन तक पानी का प्रवाह करने में मदद करता है। लॉन्च के मौके पर कंपनी ने एक एनिमेटेड फिल्म भी लॉन्च की है, जिसमें कब्ज़ जैसे संवेदनशील मुद्दे से निपटने के लिए एक मजेदार तरीका अपनाया गया है। यह एक व्यापक और अक्सर नजरअंदाज कर दी जाने वाली समस्या है, जिससे 30% से भी ज्यादा भारतीय आबादी प्रभावित है। कंपनी कब्ज़ की पुरानी बीमारी से पीडि़त लोगों को ही राहत पहुंचाना नहीं चाहती, बल्कि इसके शुरूआती पीड़ितों की भी मदद करना चाहती है। इस कैम्पेन में एक एनिमेटेड तरीके को अपनाया गया है, जिसमें जंक फूड की पूरी यात्रा को दर्शाया गया है। कैसे जंक फूड टनल में फंसा हुआ है और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है। इसके लिए एक चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है, और वह है एक जोरदार पुश। इजीलैक्स एल फंसे हुए भोजन के लिए उसी पुश की तरह काम करता है, और बड़ी ही सहजता से समस्या को दूर कर देता है। इस अनूठी फिल्म का प्रयास, कब्ज़ को लेकर जागरूकता फैलाना और पाचन स्वास्थ्य को लेकर एक सकारात्मक चर्चा की शुरूआत करना है। कलात्मक तथा मजाकिया नजरिये को अपनाकर ईज़ीलैक्स ने खुद को दूसरों से अलग खड़ा किया है और हम सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जिस तरह से बात करते हैं, यह उसे एक नए अंदाज में पेश करने की कोशिश कर रहा है।
Related Posts
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की भेंट, उत्तराखंड के विकास पर हुई चर्चा
- Naveen Badhani
- March 27, 2026
देहरादून।मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के […]
राजस्थान के छात्रों के लिए मुफ्त NMMS और JEE/NEET कोचिंग, फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के साथ राज्य सरकार का MOU
- Naveen Badhani
- November 5, 2025
नई दिल्ली: शिक्षा संस्थान फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने राजस्थान सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के साथ […]
जागरूकता बढ़ाने के लिए वॉक फॉर फ्रीडम के गुरुग्राम संस्करण में 120 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया
- Naveen Badhani
- October 15, 2023
गुरुग्राम:आज सुबह गुरुग्राम में मानव तस्करी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कॉर्पोरेट, कॉलेजों […]
