देहरादून। Himalayan Resources Enhancement Society द्वारा विगत 5 वर्षों से चलाए जा रहे Business Uttarayani कार्यक्रम का तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन मंथन 2023 रविवार 5 नवंबर 2023 को द्वारका सेक्टर 23 के रावत ग्रांड पार्टी लॉन में अत्यंत ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ । दिल्ली एनसीआर और उत्तराखंड की विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 150 स्थापित एवं युवा व्यवसाइयों के साथ कई उच्च अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर स्मारिका विमोचन के साथ हुई विशिष्ट अतिथि में अतिथियों में वरिष्ठ उद्यमी श्री सी बी टम्टा, दिल्ली टीचर यूनिवर्सिटी के उप कुलपति प्रोफेसर धनंजय जोशी जी, ONGC में GM HR श्री दुर्गा सिंह भंडारी, वरिष्ठ उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री के सी पांडे, दिल्ली हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता श्री संजय शर्मा दरमोड़ा, फरीदाबाद के वरिष्ठ उद्यमी श्री गोपाल उनियाल जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी देहरादून डॉ अलका पांडे, GMR Group में Advisor Corporate Relations श्री राजीव नैथानी, EPFO Additional Director श्री मोहम्मद क़मर, SEBI के पूर्व GM श्री सूर्यकांत शर्मा जी, आदि ने कार्यक्रम में अपने मार्गदर्शन से उपस्थित सभी को लाभांवित किया । Business Uttarayani के संयोजक नीरज बवाड़ी ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा विगत 5 वर्षों की गतिविधियों से सबको अवगत कराया । ONGC में GM HR और Business Uttarayani के मार्गदर्शक श्री दुर्गा सिंह भंडारी जी ने सभी का स्वागत किया तथा आयोजन के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला । पौड़ी चैलुसैंण से Nettle Tea पर काम कर रहे सुनील दत्त कोठारी ने वैद्य परंपरा के ज्ञान को नए रुप में रख उत्तराखंड की जड़ी बूटियों का महत्व बताया, देहरादून से खादी बोर्ड केयुवा उद्यमी विकास उनियाल ने उत्तराखंड के देवालयों में अर्पित फूलों से निर्मित धूप एवं अगरबत्ती के बारे में बताया, खादी बोर्ड की ही उद्यमी डा बीनू भदौरिया जी ने पशु आहार मैं गुणवत्ता के महत्व और संबंधित कार्य पर प्रकाश डाला, एडवोकेट महेश बिष्ट जी ने उद्यमियों के संगठित रहने की बात कही, देवेंद्र मेहता जी ने व्यवसाई समूहों में परस्पर संवाद और सहयोग का महत्व समझाया, श्री के सी पांडे जी ने चीड़ के पिरूल को सकारात्मक रूप से प्रयोग कर संसाधनों के संवर्धन पर अपनी बात संचार वीडियो के साथ रखी, नांगलोई के वरिष्ठ उद्यमी महेश बिष्ट जी ने उद्यमी समाज को संगठित कर नए आयाम स्थापित करने पर ज़ोर डाल डाला सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने अपने कार्य और संबंधित विषयों पर अपनी बात रखी, श्री सूर्यकांत शर्मा जी ने एसोसिएशन फॉर म्युचुअल फंड के सौजन्य से भारत सरकार द्वारा चलाई जा रहे Financial Literacy Education प्रोग्राम पर विशेष बात रखी, डॉ अलका पांडे जी ने खादी ग्रामोद्योग द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं पर प्रकाश डाला, श्रीमती कुसुम कंडवाल भट्ट ने बच्चों को अगवा करने के खिलाफ fastrack child rescue cell की अपनी मांग पर जोर दिया तथा श्री कुंदन सिंह बिष्ट ने Business Uttarayani से जुड़े अपने अनुभव अनुभव साझा किए कार्यक्रम अर्जुन में आयोजन में श्री डी एस मेहता, राकेश बिष्ट, शशि भूषण नेगी , त्रिलोक सिंह बिष्ट, रवि भंडारी, रविंद्र रावत, बिलाल हुसैन, दिगमोहन नेगी, डा. संजय अग्रवाल, सुधा मालकोटि, श्री जी एस रावत, शीतल बैंस तथा द्वारका के श्री जगदीश नेगी जी का विशेष सहयोग रहा । आयोजन में नीरज बवाड़ी, तारा, भुवन हराड़ी, संजीव विग, पारिशा कुंवर, आदि ने मुख्य भूमिका निभाई तथा सहभोज के साथ कार्यक्रम समापन हुआ ।
Related Posts
realme ने Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान P4 Series पर शानदार डील्स के साथ ‘Real Wali Diwali’ सेलिब्रेशन को जारी रखा
- Naveen Badhani
- October 22, 2026
नई दिल्ली : realme, भारतीय युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, अपने ‘Real Wali […]
बोधगया मैराथन समिति “बोधगया मैराथन 2024” का आयोजन 14 जनवरी 2024 करेगी
- Naveen Badhani
- October 27, 2023
बोधगया मैराथन 2024: समय यात्रा, फिटनेस दौड़ और तीन दौड़ की आयु-श्रेणियाँ । बोधगया: बोधगया […]
सोनाक्षी सिन्हा ने अलीगढ़ में किया कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन
- Naveen Badhani
- October 19, 2023
उत्तर प्रदेश में कंपनी के कुल शोरूम की संख्या बढ़कर 17 हो गई शोरूम में […]
