गौचर में हुआ मेरी माटी मेरा देश तथा फूड फेस्टिवल कार्यक्रम आयोजित।

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 77 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगरपालिका परिषद गौचर द्वारा यहां डायट के सभागार में मेरी माटी मेरा देश व पहाड़ी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इस मौके पर पतंजलि की महिलाओं ने अतिथियों के समक्ष स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट की अगुवाई में हुये इस कार्यक्रम में पहाड़ी फूड फेस्टिवल की प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पर रहे पतंजलि ग्रुप को 10, 000 रू, द्वितीय स्थान पर रहे काफल ग्रुप को 7,000 रू व पछाड़ ग्रुप को 4, 000 रूपये का नकद पुरस्कार मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल व पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट आदि के द्वारा दिया गया। तत्पश्चात मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन के साथ रैली निकाली और पौधारोपण भी किया।

पालिका परिषद के अभियंता राजीव चौहान ने प्रधानमंत्री के 103 वें मन की बात के दौरान बताई गई पंच प्रण की प्रतीज्ञा द्वारा सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों व समाजसेवियों को दिलाई गई।

इस मौके पर डायट गौचर के प्राचार्य एलयस बर्तवाल, अधिशासी अधिकारी ज्योति प्रसाद उनियाल, पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जयकृत बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि नवीन टाकुली, सभासद अंजनी नेगी, सुरेन्द्र लाल, अजय किशोर भंडारी, ममता आर्य, मनीष चौहान, बिपुल रावत, जगदीश प्रसाद जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *