चमोली पुलिस शहीद के परिजनों की मदद के लिए सदैव तत्पर – पुलिस अधीक्षक।
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विगत माह चमोली में घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए उ0नि0 प्रदीप रावत के परिजनों को पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल ने चमोली पुलिस परिवार की ओर से 3,76,400/- रुपये का चेक प्रदान किया। पुलिस अधीक्षक ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उ0नि0 प्रदीप रावत को उनकी बहादुरी और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस विभाग में लंबे समय तक याद किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने शहीद के परिजनों से भी बातचीत की और कहा कि चमोली पुलिस हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार है। पुलिस विभाग की वेलफेयर स्कीम के तहत उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
