बारिश अलर्टः सभी जनपदों के विश्वविद्यालयों के लिए आया नया आदेश

देहरादून। देवभूमि में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के कारण अलर्ट किया गया है। इसी बीच स्कूलों को बंद रखने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से भेजे गए पत्र में सभी विद्यालयों को 14-15 जुलाई को बंद रखने के लिए कहा गया है। राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद प्रदेश भर में जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं। यही नहीं, कई जगहों पर सड़कों के बहने की भी जानकारी है। इन स्थितियों को देखते हुए आगामी दो दिनों तक भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को एहतियात बरतते हुए सभी विद्यालयों को बंद रखने के लिए कहा है। हालांकि, इसके लिए जिलाधिकारियों की तरफ से अलग से आदेश किए जाएंगे। देहरादून डीएम के ओर से आदेश जारी हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *