चमोली पुलिस का एक्शन लगातार जारी 160 ग्राम अवैध कीड़ा जड़ी के साथ चमोली पुलिस के हाथ लगा तस्कर

 

चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली  प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में जनपद में अवैध कार्यों एवं तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र रावत के नेतृत्व में थाना थराली क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था/अवैध पदार्थों की चैकिंग ड्यूटी के दौरान एक अभियुक्त आदित्य कुमार पुत्र मोहन लाल उम्र-21 वर्ष निवासी ग्राम छलका छिलासु थाना पांगला जिला पिथौरागढ़ जिसके पास से तलाशी के दौरान 160 ग्राम कीड़ा जड़ी (यारसा गंबू) बरामद हुयी। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना थराली पर मु0अ0सं0 22/2023 धारा 26(छ)/41/42 वन अधिनियम व 3/28 उत्तराखंड इमारती लकड़ी व वन उपज अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अवैध कार्यों एवं तस्करी के विरुद्ध जनपद में लगातार अभियान जारी है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *