सीएम धामी ने हरिद्वार में कावड़ पट्टी का किया औचक निरीक्षण, कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा  

  • मुख्यमंत्री धामी ने कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा
  • अस्थाई चिकित्सा शिविर का किया निरीक्षण
  • दूसरे राज्यों से हरिद्वार आए कावड़ियों से लिया फीडबैक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शंकराचार्य चैक, हरिद्वार में कावड़ पट्टी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए कावड़ियों से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के विभिन्न इलाकों से आए कावड़ियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने उनसे सरकार द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शंकराचार्य चैक स्थित अस्थाई चिकित्सा शिविर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कावड़ियों के स्वास्थ्य संबंधित पर्याप्त व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर सुनिश्चित हो। साथ ही कावड़ पट्टी के प्रत्येक स्थान पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। पैदल जा रहे कावड़ियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।

सीएम ने जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से की भेंट  

   
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कनखल, हरिद्वार स्थित जगतगुरु आश्रम में जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *