चमोली। ऊखीमठ-चमोली नेशनल हाईवे 107 पर शनिवार को सड़क हादसा होने से तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त टेंपो ट्रैवलर में 10 यात्री (ड्राइवर सहित) सवार थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से टेंपो ट्रैवलर में सवार तीर्थयात्री का रेस्क्यू किया। टेंपो ट्रैवलर का चालक लापता बताया जा रहा है। रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। सभी लोग उत्तर प्रदेश के हैं। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायल 9 तीर्थयात्रियों को एम्बुलेंस के जरिए चमोली के जिला हॉस्पिटल गोपेश्वर भेजा, जहां घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी तीर्थयात्री केदारनाथ धाम दर्शन के बाद बदरीनाथ जा रहे थे, उसी दौरान बीच रास्ते में मंडल के पास टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों में नमन रस्तोगी (22 वर्ष), S/O संजय रस्तोगी, निवासी बदायूं यूपीअनुग्य रस्तोगी (29 वर्ष), D/O संजय रस्तोगीअन्नय रस्तोगी (17 वर्ष) S/O महेश रस्तोगीमौलिक रस्तोगी (16 वर्ष) S/O शैलेश रस्तोगीध्रुव रस्तोगी (17 वर्ष) S/O विक्रांत रस्तोगी, मेरठ यूपीमिस्टी रस्तोगी (19 वर्ष), D/O विक्रांत रस्तोगीअभिषेक रस्तोगी, फर्रुखाबाद यूपीप्रखर रस्तोगीशैली रस्तोगी शामिल हैं।
Related Posts
realme P Series ने Flipkart SASA LELE Sale के दौरान दर्ज की 400% YoY ग्रोथ
- Naveen Badhani
- May 15, 2026
नई दिल्ली: युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड realme ने चल रही Flipkart SASA […]
अजमेर में क्रिकेट अकादमी ऑफ पठान्स (CAP) का 37वां केंद्र शुरू, यूसुफ पठान ने किया उद्घाटन
- Naveen Badhani
- September 29, 2025
अजमेर (राजस्थान): क्रिकेट अकादमी ऑफ पठान्स (CAP) ने आज अजमेर के प्रेसिडेंसी स्कूल में अपने […]
दिल्ली में गडकरी-धामी बैठक: उत्तराखंड की सड़क परियोजनाओं को मिली बड़ी रफ्तार, 2,966 करोड़ की पांच योजनाओं को मंजूरी
- Naveen Badhani
- June 30, 2026
नई दिल्ली/ उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क […]
