श्रीदेव सुमन विवि ने 40 से अधिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए

नई टिहरी। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से संबंधित 40 से अधिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विवि ने एमएससी मत्स्य विज्ञान, एमपीएड, एमएफए, एमएसडब्ल्यू, पीजी डिप्लोमा इन मेरी टाईम इंजीनियरिंग, पीजी डिप्लोमा इन फिल्म प्रोडक्शन, बीबीए, बीए ऑनर्स, मॉस कॉम एंड जर्नलिज्म, बीएससी फैशन डिजाइनिंग, बीएससी एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस, बीए योगा, बीएससी फूड टैक, एमए योगा आदि शामिल हैं। यह सभी परिणाम विवि की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।
श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बताया कि तय समय पर परीक्षाएं आयोजित कर परिणाम घोषित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। कहा कि जल्द ही विषम सेमेस्टर परीक्षाओं से संबंधित सभी परीक्षा परिणाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। प्रो. जोशी ने बताया कि विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र नियंत्रित किया जा रहा है। जिससे आगामी सत्र से निर्धारित समय पर ही परीक्षाएं संपन्न कराई जा सकें। परिणाम समय पर जारी होने से छात्र-छात्राएं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा ले सकेंगे। बताया कि विवि में नई शिक्षा नीति को भी 2022 से स्नातक स्तर पर लागू किया जा चुका है। वहीं इस साल स्नातकोत्तर स्तर पर भी एनईपी को लागू कर दिया है। कुलपति के अनुसार विश्वविद्यालय में मानव संसाधन की कमी बनी हुई है, बावजूद समय पर परीक्षाएं और परिणाम घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है। सहायक परीक्षा नियंत्रक व्यावसायिक शिक्षा डॉ. हेमंत बिष्ट ने बताया कि विश्वविद्यालय कैलेंडर के अनुसार आगे बढ़ रहा है। बताया कि उक्त 40 पाठ्यक्रमों के अलावा अवशेष परीक्षा परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *