गौचर/चमोली। सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड शासन दीपक कुमार द्वारा आज जनपद चमोली के विकास भवन गोपेश्वर सभागार में समस्त विभागो के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक ली।
उन्होने मुख्यमंत्री जी द्वारा की गयी घोषणाओ की प्रगति समीक्षा, सी0एम0हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों का रैन्डम वेरीफिकेशन, एन0आर0एल0एम/एन0यू0एल0एम0 के तहत गठित एवं कार्यशील स्वंय सहायता समूहो का निरीक्षण एवं उनकी आय में हुए परिवर्तन का आंकलन, मनरेगा योजना के अन्तर्गत निर्मित विभिन्न प्रकार की योजनाओ की समीक्षा करते हुऐ उन्होने सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया की जनपद में संचालित योजनाओ का कार्य समय से पूर्ण करें।
उन्होने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो को गड्डा मुक्त सडक की स्थिति एवं उसका सत्यापन करने के निर्देश दियें। कृषि विभाग को कृषि यन्त्र उपकरणों, बीज वितरण खाद वितरण, आर्गेनिक कृषि और परम्परागत कृषि आदि के विषय मंे वस्तु स्थिति की जानकारी ली। जनपद के सरकारी अस्पतालो में चिकित्सको की तैनाती तथा आम जनमानस को दिये जा रहे सुविधाओ की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। बैठक में डी0एफ0ओ0 केदारनाथ, डी0एफ0ओ0बद्रीनाथ, लोक निर्माण विभाग, जलसंस्थान, विद्युत, उरेडा, कृषि, उद्यान एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी द्वारा किया गया।
