अलकनंदा नदी के तट पर स्थित जिलासू में मानस कर्णप्रयाग रामकथा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे रहें हैं

 

गौचर/चमोली।  गुरुवार को राम कथा के षष्ठम दिवस पर प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बाबू जी ने चारों भाइयों के नामकरण यज्ञोपवीत संस्कार विद्या शिक्षा प्राप्त करने ताडका मारीच सुबाहू बध अहिल्या का तारण प्रभू श्रीराम के जनकपुरी के आम्रकुंज में जाना जनकपुरी के नगर दर्शन करने लिए पंहुचने के सांथ अनेक प्रसंग सुनायें

मोरारी बापू ने कहा कि भूल करने पर स्वीकार करने वाला महान परमात्मा है बताया कि जहां भक्ति रहती भगवान वहिं निवास करता है

इस दौरान पूरा जिलासू क्षेत्र लंगासू, बैडाणू, जयकण्डी, उमट्टा, डुंगड्वाली आदि निकटवर्ती गांव श्रीराम के भजनों से गुंजायमान हैं

इस अवसर हरीश चंद्र त्रिपाठी , कुंवर ‌‌गजेंन्द्र सिंह, सूर्य कान्त जालान, रेनू जालान, नर नारायण जालान, महामण्डलेश्वर सतुआ बाबा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंन्द्र भट्ट, जिलाअध्यक्ष रमेश मैखुरी, भाजपा कर्णप्रयाग विधायक अनिल नोटियाल, गिरीशचंद्र त्रिपाठी, प्रभूकान्त डिमरी, लक्ष्मी जालान, सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बापू की कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *