गौचर/चमोली। गौचर में प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग बृजमोहन राणा ने शान्ति व आपसी सौहार्द बनाये रखने के लिए पीस कमेटी की मीटिंग ली ,जिसमे व्यापारी व अन्य सभी समुदायो के लोग मौजूद थे।
बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा द्वारा नगरवासियों से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी। तथा किरायेदारो के सत्यापन करवाने के लिए सभी लोगों को जागरुक होने की भी बात की गयी।
इस दौरान व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिगंवाल, व्यापारी मुहमद नासिर, शारीक , अनिल जोशी, महफूज,नफीस, इमरान, काजल भण्डारी, पंकज भण्डारी, विनीत रावत,भगवती प्रसाद खण्डूरी, जेष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, आनन्द सिंह बिष्ट, रमेश भण्डारी, शुशील कुमार , भारत सिंह, सोबन, दीवान सिंह, अशोक , प्रदीप राणा आदि मौजूद रहे।
