देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक जय सिंह रावत ने मुलाकात कर उन्हें अपनी नवीनतम पुस्तक “बदलते दौर से गुजरती जन जातियां“ भेंट की। यह पुस्तक हाल ही में भारत सरकार के नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एन.बी.टी) ने प्रकाशित की है। एन.बी.टी द्वारा प्रकाशित की जाने वाली जय सिंह रावत की यह दूसरी पुस्तक है। दोनों ही पुस्तकें शोध ग्रन्थ हैं। लेखक जय सिंह रावत ने कहा कि इस शोध ग्रन्थ में सरसरी तौर पर भारत के सम्पूर्ण जनजातीय समाज पर रोशनी डालने का प्रयास किया है, लेकिन पूरा फोकस केवल उत्तराखंड की पांचों जनजातियों पर किया गया है। इस ग्रन्थ में उत्तराखण्ड की पांचों जनजातियों एवं उनकी उपजातियों पर विकास की प्रक्रियाओं और विशेष रूप से शिक्षा तथा स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभाव को समझने का प्रयास करने के साथ ही जनजातीय लोगों की विविध संस्कृतियां, समाज, स्थान, भाषा, लिपि, जैविक भिन्नता, शैक्षिक स्तर, विकास का प्रभाव, भोजन की आदतें, पूजा पद्धतियां और परम्परागत प्रथाओं पर प्रकाश डालने का प्रयास किया है। यह ग्रन्थ लेखक के लगभग तीन दशक से अधिक समय के शोध और अध्ययन का प्रतिफल है।
Related Posts
निर्देश: अपने ही बच्चे से मिलने को तड़प रही मां, महिला आयोग अध्यक्ष ने पुलिस को दिए ये निर्देश…
- India Today Team
- June 7, 2024
देहरादून में अपने ही बच्चे से मिलने को तड़प रही मां की उत्तराखंड राज्य महिला […]
हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
- Naveen Badhani
- October 10, 2025
गोपेश्वर। चमोली जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्र में 15,000 फीट से अधिक की ऊँचाई पर […]
ईट राइट इंडिया अभियान की हुई जोरदार शुरुआत, नोडल अधिकारियों की हुई तैनाती
- India Today Team
- March 12, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के विजन को साकार करने के लिए […]
