बारिश और बर्फबारी के बाद बद्रीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम में फिर से यात्रा शुरू।

 

गौचर/चमोली। भारत में पिछले कुछ दिनों से बारिश और तेज हवाओं से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की गतिविधियां भी देखने को मिल रही थीं।

बेमौसम इस बर्फबारी से केदारनाथ यात्रा पर भी असर पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कल केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। आज यानी 04 मई को लंबे समय के बाद आज मौसम साफ हुआ है। केदारनाथ धाम में अच्छी धूप खिली है।

हालांकि, मौसम साफ होने के बाद भी पैदल मार्ग बंद होने से अभी भी यात्रा शुरू नहीं की गई है। बता दें कि यात्रा के लिए पैदल मार्ग खोलने का कार्य जारी है। पैदल मार्ग खुलने पर यात्रा सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी। हालांकि, मौसम के मिजाज को देखते हुए केदारनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 05 मई तक रोक दिया गया था। मौसम विभाग की मानें तो कल से केदारनाथ में एक बार फिर बारिश का दौर जारी हो सकता है। कल यानी 05 मई को केदारनाथ में न्यूनतम तापमान -10 और अधिकतम तापमान -2 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे हफ्ते केदारनाथ धाम में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

वहीं मौसम को देखते हुए गुरुवार सुबह 11 बजे से यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को केदारनाथ की यात्रा फिर से शुरू की गई है।

उधर, बद्रीनाथ धाम में भी बर्फबारी जारी है, जिसके कारण चमोली जिला पुलिस को तीर्थयात्रियों के लिए चेतावनी जारी करनी पड़ रही है। बद्रीनाथ थाने के प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने कहा कि केवल सत्यापित होटल या गेस्टहाउस बुकिंग वाले यात्रियों को ही बद्रीनाथ आने की सलाह दी जाती है। हालांकि यहां यात्रा शुरू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *