चमोली जिले में भारत- चीन को जोड़ने वाला वैली व्रिज टूटकर धोलीगंगा मे गिरा।

 

गौचर/चमोली।  उत्तराखंड के चमोली जिले में मलारी गांव से एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला वैली ब्रिज टूटकर धौलीगंगा नदी में गिर गया। यह घटना मलारी गांव के पास बुरांस में हु है। हादसे के वक्त पुल के ऊपर से बॉर्डर सड़क निर्माण कर रही कंपनी का एक ट्रक वहां से गुजर रहा था, जो पुल टूटने की वजह से धौलीगंगा में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली।

धौलीगंगा पर बने पुल के टूटने से फरकिया कैलाशपुर, गमशाली, बम्पा और नीति गांव सहित भारत-चीन सीमा से सेना का संपर्क टूट गया हैं। जोशीमठ में तैनात सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया पुल टूटने की सूचना पर बीआरओ के कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पुल निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया गया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *