एसबीएस विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित फार्मास्युटिकल उद्योग व व्यावसायिक कौशल पर हुई चर्चा

 

देहरादून। एसबीएस यूनिवर्सिटी के तहत संचालित स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को ‘प्रोफेशनल स्किल्स फॉर आ सक्सेसफुल करियर इन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री’ विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। समारोह का

उद्घाटन कार्यवाहक कुलपति प्रो. वीरमा राम, डीन छात्र कल्याण प्रो. मनीष अरोड़ा, कैप्टन नलिनी महर्षि ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।

संगोष्ठी में पांच विशेषज्ञ वक्ताओं ने विचार-विमर्श किया, जिन्होंने एक सफल कैरियर बनाने के लिए फार्मास्युटिकल उद्योग और व्यावसायिक कौशल के क्षेत्र में नवीनतम विकास पर अपने ज्ञान और अंतर्दृष्टि को साझा किया। संगोष्ठी में से वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी, एफडीए हरियाणा सुनील चैधरी, अध्यक्ष ओंकार कॉलेज ऑफ फार्मेसी,संगरूर, पंजाब अशोक कुमार गोयल, एसोसिएट डायरेक्टर सेल्स, एमएसडी फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड आसिफ इमरान, महाप्रबंधक, यूनिकेम लैबोरेटरीज लिमिटेड डॉ. कपिल जोशी, सीनियर डायरेक्टर, क्यूए फ्रेसेनियस काबी ऑन्कोलॉजी लिमिटेड राजीव नायर ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में पेशेवरों, शोधकर्ताओं और छात्रों के एक विविध समूह ने भाग लिया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल आर पी जुगरान, विपिन कुमार जैन, प्रो. विकास आनंद व प्रो. ममता एफ सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *