बदरीनाथ धाम में एक बार फिर से बर्फबारी ,नर नारायण, नीलकंठ माणा, सहित अन्य चोटियां भी बर्फ से लक दक हुई

 

गौचर/चमोली। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।पिछले दो तीन दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में आज एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसके बाद बदरीनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर से ढ़क गया है। बर्फ की सफेद फाहों से बदरीनाथ और उसके आसपास की पहाड़ियां ढ़की दिख रही हैं।

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद से ठंड बढ़ गई है। नर नारायण, नीलकंठ माणा, सहित अन्य चोटियां भी बर्फ से लक दक हो गई गई हैं। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के कारण यात्रा तैयारियां भी बाधित हुई हैं। इसके साथ ही धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों पर भी बर्फबारी का असर पड़ा है। इससे पहले बीती रोज केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई। केदारनाथ में भी इन दिनों यात्रा की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ में भी पुनर्निर्माण कार्य बाधित हो रहे हैं। इसके साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग, मसूरी, देहरादून में भी बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *