दो दिवसीय दौरे पर चमोली जनपद में पहुंचे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख माडविया ने जोशीमठ में भू-धंसाव सहित स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।

 

गौचर/चमोली।  शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख माडविया जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचे। उन्होने नृसिंह मंदिर पहुंचकर भगवान वासुदेव, अष्ट भुजा गणेश, सूर्य, काली, शिव मंदिर , भैरव और नव दुर्गा मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद भगवान नृसिंह के दर्शन और पूजा किया जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

अपने दौरे के पहले दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माडविया मलारी गांव पहुंचे जहां उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क, नेटवर्क कनेक्टिविटी, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बताया इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर वाइब्रेट विलेज कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की दौरे के दौरान शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बद्रीनाथ धाम के मुख्य पड़ाव जोशीमठ पहुंचे जहां उन्होंने भगवान नृसिंह और दुर्गा की पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने कहा कि जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव के बाद उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार ने बेहतर काम किया है हालात ठीक हो रहे हैं उम्मीद है कि भविष्य में यहां चारों धाम यात्री एक सुरक्षित यात्रा का अनुभव करेंगे साथ ही उन्होंने यात्रा पड़ाव पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के निर्देश भी दिए सफल यात्रा संचालन के लिए उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार इस बार काफी प्रयास कर रही है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के जोशीमठ पहुंचने से इसकी उम्मीद भी बढ़ गई है आने वाले समय में चारों धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए सरकारी तंत्र से लेकर बीकेटीसी भी तैयारियों में जुट चुकी है जिससे स्थानीय लोग भी संतोष दिखाई दे रहे हैं उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माडविया का यह दौरा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखंड में नई उम्मीद जगा रहा है ऐसे में अब देखना होगा कि आने वाले चारों धाम यात्रा में इस बार स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार हो पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *