गौचर/चमोली। समीर मिश्रा को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाये जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत करते हुये पार्टी संगठन के प्रति आभार प्रदर्शित किया गया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े समीर मिश्रा पार्टी के बूथ अध्यक्ष से लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल कर्णप्रयाग के कोषाध्यक्ष, कर्णप्रयाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष, जिला महामंत्री, चुनाव प्रभारी नगरपालिका कर्णप्रयाग, विधानसभा संयोजक कर्णप्रयाग, संयोजक लोकसभा चुनाव कर्णप्रयाग तथा जिला समन्वयक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चमोली आदि पदों पर रहे पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता समीर मिश्रा ने पार्टी को मजबूती देने का संकल्प लेते हुऐ कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वे उस पर खरा उतरने और 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने में दिलों जान से कार्य करेंगे। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक अनिल नौटियाल, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी सहित सभी जेष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर भाजपा गौचर रानीगढ़ मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, पूर्व अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, नवीन टाकुली, प्रकाश शैली, गजेन्द्र नयाल, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, अनूप नेगी, गो सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी, सुरेश कुमार, राजेन्द्र लाल, सुरेन्द्र लाल, शैलेंद्र नेगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन बिष्ट, सुनील शैली, धन सिंह पुंडीर, चैतन्य बिष्ट, अवनीश चौधरी, जेष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, सुनील कुमार, आनन्द सिंह बिष्ट, दिनेश बिष्ट, राजेश खत्री, अर्जुन भंडारी, अजय बिष्ट, महावीर नेगी, संजय अग्रवाल, विनोद नेगी, रोशन कुमार, आशीष बिष्ट आदि जेष्ठ, श्रेष्ठ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर खुशी जताई गई।
