गौचर/चमोली। होली को शान्ति पूर्वक व सौहार्दपूर्ण ढग से मनाए जाने को लेकर आज गौचर में पुलिस प्रशासन द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में व्यापारियों, वाहन चालकों, स्वामियों तथा समाजसेवियों ने भाग लिया।
इस गोष्ठी में सी एल जी सदस्यों से होली पूर्व के दौरान शान्तिपूर्ण तरीके से होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने व व अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओ का आदान प्रदान किया गया। इस दौरान लडाई झगडा एव नशे से दूर रहने की अपील की गयी।

गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक थाना कर्णप्रयाग बृजमोहन राणा , महिला उपनिरी०मीना, ए. एस,. आई प्रदीप राणा, का० सुशील, का० दिगपाल ,व्यापार संग अध्यक्ष राकेश लिगवाल, नासिर ,साजिद, ट्रैक्सी यूनियन के पदाधिकारी, देवेन्द्र सिह,धनसिह कण्डारी,डा० रविन्द्र वशिष्ठ, डा० भूपेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।
