गौचर। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने देहरादून के गांधी पार्क में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं के साथ पुलिस द्वारा किये गये लाठी चार्ज को बर्बर, अमानुषिक और निन्दनीय कृत्य बताते हुये इसकी कड़ी निन्दा की है। और इसे चोरी और सीनाजोरी करार दिया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चमोली मुकेश नेगी ने कहा कि मध्य रात्रि को पुलिस भेजकर बेरोजगार युवाओं को उठाया गया। प्रदेश में आज तक कोई उदाहरण नहीं देखा गया है। राज्य सरकार एक भी भर्ती को ईमानदारी और शुचिता से नहीं करवा पाई है। जबकि बेईमानी की जांच की मांग कर रहे नौजवानों को रात के अंधेरे में पुलिस का इस्तेमाल कर हिरासत में लिया गया। यह एक तरह से धामी सरकार की कदाचरण के प्रति स्वीकारोक्ति है। मुकेश नेगी ने कहा कि सरकार अपने दाहित्व का निर्वहन करने में पूरी तरह से विफल रही है। सरकार बेरोजगार युवाओं का भरोसा खोने के साथ अपनी प्रासंगिकता भी खो बैठी है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली से पर्दा हटाने के लिऐ घोटालों की सीबीआई जांच ही एक मात्र रास्ता रह गया है। उन्होंनेे कहा कि सरकार को तुरंत सीबीआई की जांच शुरू करने की घोषणा कर देनी चाहिऐ। कांग्रेस पार्टी नौजवानों के साथ हुई मारपीट व अन्नाय की न सिर्फ निन्दा करती है बल्कि बेरोजगार युवाओं के आन्दोलन का समर्थन भी करती है।