उत्तराखंड गो सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी का गौचर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 

 

गौचर/चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

भाजपा नगर मंडल गौचर के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी का गौचर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। नगरपालिका परिषद के पार्षद एवं जिला नियोजन समिति चमोली के सदस्य व गौचर में कृष्णा गो सेवा समिति के संस्थापक / अध्यक्ष अनिल नेगी ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उत्तराखंड गो सेवा आयोग का सदस्य बनाऐ जाने पर सरकार व पार्टी संगठन के प्रति आभार प्रदर्शित किया तथा कहा कि हम सब को मिलकर पार्टी के लिऐ काम करना चाहिऐ। और आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने ये भी कहा कि संगठन ही सबसे बड़ा होता कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता है। आज सरकार द्वारा मुझे पद दिया गया है कल किसी ओर को मिलेगा। मण्डल अध्यक्ष दिनेश डिमरी ने सरकार और संगठन दोनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्री दिनेश डिमरी, महामंत्री सुनील कुमार, आशीष बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा नवीन टाकुली, अनूप नेगी, कैलाश केडियाल, भगवती प्रसाद खण्डूड़ी, दिनेश बिष्ट, महेन्द्र राणा, सुनील शैली, लक्ष्मीकांत देवली, धन सिंह पुंडीर, सोनू पुंडीर, नितेश चौधरी, चैतन्य बिष्ट, अक्की ठाकुर, आनन्द सिंह बिष्ट, शैलेन्द्र शैली, दर्शन कंडारी, सभासद देवेन्द्र नेगी, मुकेश नेगी, युद्धवीर बिष्ट, विक्रम चौधरी, हरीश चिण्डोला व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *